फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : कोयला चोरी घोटाले में सीआईडी ने मुख्य आरोपी लाला के करीबी को गिरफ्तार किया

Sun, 14 Mar 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कोयला चोरी घोटाले में मुख्य आरोपी अरूप माझी उर्फ लाला के करीबी को गिरफ्तार किया है। घोटाले की जांच शुरू करने के बाद से सीआईडी ने मामले में पहली गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


सीआईडी के अधिकारी ने शनिवार को बताया, आरोपी रणधीर सिंह की गिरफ्तारी पश्चिम बर्द्धमान जिले के अंडाल से की गई। वह लंबे समय से लाला के लिए काम कर रहा था और घोटाले में शामिल था।

सीआईडी टीम ने सूचना मिलने पर अंडाल से शुक्रवार रात को उसे गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। सीआईडी ने मामले में एसआईटी गठित की है, जिसने आसनसोल रानीगंज कोल बेल्ट में कई जगहों पर छापा मारा है।  
विज्ञापन


इस घोटाले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। सीबीआई ने शुक्रवार को मामले में टीएमसी सांसद व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दो रिश्तेदारों को समन भेजकर 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, सीबीआई ने लाला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने अभिषेक की पत्नी और साली से पूछताछ की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें