केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने शुक्रवार को दिल्ली और गुजरात विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगने वाले आरटीआई आवेदनों पर ठीक तरीके से जवाब दें।
सूचना आयुक्त एम. श्रीधर अचार्युलु ने प्रधानमंत्री कार्यालय को निर्देश दिया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री की डिग्री का नंबर और रोल नंबर उपलब्ध करवाए, जिससे कि विश्वविद्यालय आरटीआई आवेदनों में मांगी गई जानकारी का जवाब दे सके।
दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि जब तक छात्र का रोल नंबर उपलब्ध नहीं करवाया जाता तब तक उसके लिए रिकार्ड की खोज करना मुश्किल होगा। गौरतलब है कि सीआईसी आरटीआई से जुड़े मामले में सर्वोच्च अपीलीय निकाय है लेकिन इसके फैसले को किसी भी हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
CIC directs universities of Delhi and Gujarat to respond to all RTI applications with regards to PM's educational qualifications.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2016
CIC directs the PMO to make available specific details of PM's degrees to Delhi University to facilitate their search and disclosures.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2016
सीआईसी का यह आदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अचार्युलु को भेजे पत्र के अगले दिन आया है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा था कि उन्हें उनके बारे में मौजूद सरकारी रिकार्ड को सार्वजनिक करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने पत्र में आश्चर्य भी जताया था कि आयोग क्यों मोदी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में सूचनाओं को छिपाना चाहता है।
CIC ने मुझसे पूछा कि क्या मुझसे सम्बन्धित जानकारी जनता को दे दी जाए? मेरा जवाब - pic.twitter.com/HZdPZpVsm0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 28, 2016