फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक: चार लोग अस्पताल में भर्ती, पानी के प्लांट में कैसे हुआ हादसा?

Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, सीहोर (मध्य प्रदेश)।

सार

सीहोर में पानी साफ करने वाले प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस लीक होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गैस के असर से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आखिर टैंक से गैस कैसे लीक हुई और अब इलाके में क्या स्थिति है? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
gas Leak, गैस लीक, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार रात क्लोरीन गैस लीक हो गई। गैस लासुड़िया खास गांव में कहिरी बांध के पास बने पानी के फिल्ट्रेशन प्लांट से लीक हुई। गैस का असर आसपास रहने वाले लोगों पर देखने को मिला। कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


कितने लोग अस्पताल पहुंचे?
गैस की चपेट में आए चार लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरिओम गुप्ता ने कहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की हालत ठीक है।

मौके पर कौन पहुंचा?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मौके पर डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम भी वहां मौजूद है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आसपास के इलाके को सुरक्षित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ‘कभी दवा, कभी पानी तो कभी शराब जहरीली’: सागर कांड पर राहुल गांधी का एमपी सरकार पर निशाना, क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


गैस लीक कैसे हुई?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लांट में बांध के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान एक टैंक से गैस लीक होने लगी। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी गैस के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें