फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्योता : चिराग ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, पिता राम विलास पासवान के बरसी कार्यक्रम में किया आमंत्रित

Thu, 09 Sep 2021 10:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने पिता राम विलास पासवान की बरसी के मौके पर पटना में कार्यक्रम रखा है। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राजद प्रमुख लालू यादव को भी शरीक होने का न्योता दिया है। 
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राम विलास पासवान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रमुख अजा-जजा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राम विलास पासवान की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र व लोजपा नेता चिराग पासवान पटना में 12 सितंबर को कार्यक्रम करने जा रहे हैं। गुरुवार को चिराग पासवान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। 

विज्ञापन


लोजपा सूत्रों ने बताया कि चिराग ने राजभाषा पर संसदीय समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपने गए दल के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने 12 सितंबर के कार्यक्रम के लिए न्योता दिया। 

उधर, लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजद प्रमुख ने चिराग से कहा कि उनका राम विलास पासवान से लंबा नाता रहा है। उनका आशीर्वाद चिराग के साथ है। माना जा रहा है कि लालू यादव तो पुण्य तिथि कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें