फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध में भारत के टी-90 टैंक के सामने नहीं टिक पाएंगे चीनी टैंक

Sun, 04 Oct 2020 12:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह (लद्दाख)।
विज्ञापन
टैंक टी-90 (भीष्म) - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय टैंक कमांडरों को भरोसा है कि अगर युद्ध होता है तो चीन के हल्के टैंक भारत के टी-90 भीष्म टैंक के सामने कहीं नहीं टिकेंगे।

विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख और तिब्बती पठार जैसे ऊंचे युद्ध क्षेत्रों में टी-90 टैंक कहीं ज्यादा बेहतर साबित होंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना के आक्रामक रुख से निपटने के लिए भारत ने बड़े पैमाने पर टैंकों की तैनाती की है। हाल ही में चीन ने हल्के टैंक टी-15 टैंक तैनात किए हैं। 


चीन की इस चाल पर एक टैंक कमांडर ने कहा, चीन ने हल्के टैंकों को तैनात किया है। मौजूदा स्थिति में मेरा मानना है कि अगर दोनों सेनाओं के बीच टैंकों के साथ युद्ध होता है तो मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि हमारे टी-90 और टी-72 टैंक दुश्मन पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य कमांडर ने कहा, भारत के टी-90, टी-72 टैंक बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल के साथ 50 डिग्री से -40 डिग्री के तापमान में ऑपरेट कर सकते हैं। इन्हें दुनिया के सभी संभावित युद्ध क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में प्रदर्शन पर कमांडर ने कहा कि रूस मूल के टी-90 टैंक अत्यधिक ठंडे मौसम में काम कर सकते हैं, जो भारत में मौजूद टैंकों में भी यह खासियत है। 

कई जगहों पर दोनों सेनाओं ने तैनात किए टैंक
एलएसी पर कई जगहों पर भारत और चीन ने टैंकों की तैनाती की है। डीबीओ सेक्टर में डेपसांग मैदान से लेकर दक्षिण किनारे पर पैगोंग झील, सपांगगुर गैप एरिया से लेकर चुमार-डेमचोक सेक्टर इसमें शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना ने भारतीय इलाके के विपरीत टी-99एस और पीटीजेड समेत इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल को तैनात किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें