ट्विटर यूजर्स ने हेकिंग को अपना ट्वीट तुरंत हटाने को कहा। आखिरकार पाकिस्तानियों की नाराजगी देखते हुए यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।
बता दें कि चीन पहले से ही शिनजियांग में मुस्लिमों के ऊपर भारी अत्याचार कर रहा है। वहां मस्जिद तोड़े जा रहे हैं, जबरन नसबंदी कराई जा रही है। कई देशों ने इसका विरोध किया, लेकिन दुनियाभर में इस्लाम की ठेकेदारी करने वाले इमरान खान ने कभी इस पर एक शब्द नहीं बोला।