फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन में दर्दनाक हादसा, बस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत; 20 के घायल होने की खबर

Sun, 18 Sep 2022 09:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

दुर्घटना सुबह संदू काउंटी में हुई। एक्सप्रेस-वे पर बस के पलटने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक एक्सप्रेस-वे पर बस के पलटने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह संदू काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय बस में 47 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


बतायास जा रहा है कि वाहन लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जा रहा था। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि बाद में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आईं कि बस गुईयांग से कोरोना पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आए लोगों को को ले जा रही थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

जानकारी के मुताबिक, चीन की जीरो COVID-19 नीति के तहत कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों के सभी संपर्कों को सरकारी केंद्र में आइसोलेट किया जाता है। बताया जा रहा है कि लगभग छह मिलियन लोगों का शहर गुइयांग महीने की शुरुआत से ही एक सख्त लॉकडाउन झेल रहा है। कई लोगों के पास पर्याप्त भोजन भी नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें