फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ ये खतरनाक हथियार इस्तेमाल कर सकता है चीन, हालात होंगे बेहद खौफनाक!

Thu, 03 Aug 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारत-चीन संबंध (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन
भारत में चीन की घुसपैठ उसके खतरनाक इरादों को साफ बंया कर रही है। ऐसे में चीन के पास एक ऐसा हथ‌ियार है ज‌िसे वह भारत के ख‌िलाफ इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में भारत की च‌िंता अब और भी बढ़ गई है।

बता दें क‌ि, बीती 25 जुलाई को उत्तराखंड में चीनी सैन‌िकों ने घुसपैठ की थी। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया। इधर वाड़‌िया इंस्टीट्यूट के वैज्ञान‌िकों का कहना है क‌ि चीन के पास एक खतरनाक हथ‌ियार है। ऐसे में भारत को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।  हाल ही में एक रिसर्च के मुताब‌िक वैज्ञानिक संतोष राय का कहना है कि अगर चीन घाघरा, गंडक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का पानी रोक कर अचानक छोड़ता है तो भारत के लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
विज्ञापन


मानना है क‌ि चीन भारत से काफी ऊंचाई पर है और उसके यहां से आ रही विशाल नदियां पानी का जबरदस्त वेग लेकर आती हैं। सीमा पर जिस तरह से विवाद चल रहा है उसके बाद हमारी सरकार और हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि अगर चीन ये हरकत करता है तो हमारे लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
विज्ञापन

यहां हाेगा सबसे ज्‍यादा असर

संतोष राय कहते हैं कि चीन लगातार अपनी नदियों पर जिस तरह से लगातार बांध बनवा रहा है। जिस तरह से डोकलांग में चीनी सेना हमारे सैनिकों से भिड़ रही है वो ऐसे में कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है।

वैज्ञानिक कहते हैं कि चीन के पास इस वक्त बेहद पानी है और वो अगर वो लगातार पानी को स्टोर करता है तो उसपर भी भारत को ध्यान देना होगा। संतोष राय कहते हैं कि उन्होंने जो रिसर्च की है वो बेहद चौंकाने वाली है।

चीन के पास गंडक, ब्रह्मपुत्र और घाघरा जैसी नदियों का संतुलन और कहीं भी रोकने का बल है। चीन अगर पानी रोक कर छोड़ता है तो असम-बंगाल बांग्लादेश और मेघालय को डुबो सकता है। चीन लगातार बांध बना रहा है जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें