फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-US: ट्रंप द्वारा 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर भड़का चीन, WTO में मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी

Sun, 02 Feb 2025 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन ने अमेरिका से अपनी गलत निर्णयों को सुधारने, सीधे मुद्दों का सामना करने, स्पष्ट बातचीत में शामिल होने, सहयोग को मजबूत करने और सम्मान के आधार पर मतभेदों को समाप्त करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
ट्रंप द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर भड़का चीन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा चीनी वस्तुओं पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले की निंदा की। उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। चीन ने बताया कि अमेरिका की तरफ से टैरिफ बढ़ोतरी विश्व व्यापक संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसके खिलाफ चीन डब्ल्यूटीओ में मुकदमा दायर करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम घरेलू स्तर पर अमेरिका की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता है और इससे किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन


अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में मुकदमा दायर करेगा चीन
चीनी मीडिया के अनुसार, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि चीन अमेरिका के गलत फैसलों के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में मुकदमा दायर करेगा। मंत्रालय ने आगे कहा, "चीन अमेरिका द्वारा चीनी वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ से पूरी तरह से असंतुष्ट है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।"

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिका की तरफ से टैरिफ बढ़ोतरी विश्व व्यापक संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह कदम घरेलू स्तर पर अमेरिका की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता है और सबसे महत्वपूर्ण कि इससे दोनों पक्षों में से किसी का भी लाभ नहीं है।" चीनी मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन का निर्णय उनके अपने मुद्दों को हर करने में योगदान नहीं देता है। यह निर्णय चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग को भी कमजोर कर देगा। 
विज्ञापन


चीन ने किया अनुरोध
चीन ने अमेरिका से अपनी गलत निर्णयों को सुधारने, सीधे मुद्दों का सामना करने, स्पष्ट बातचीत में शामिल होने, सहयोग को मजबूत करने और सम्मान के आधार पर मतभेदों को समाप्त करने का आग्रह किया। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध आव्रजन और फेंटनिल दवाओं की तस्करी पर चिंता का हवाला देते हुए कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत और चीनी सामानों पर 10 प्रतिशत तारिफ लगाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें