फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम माधव की संस्था से जुडे लोगों को चीन ने नहीं दिया वीजा, इंडिया फाउंडेशन ने रद्द की चीन यात्रा

Fri, 07 Jul 2017 04:00 PM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर भारत—चीन के बीज जारी तनातनी के माहौल का असर कूटनीतिक रिश्तों पर भी पडने लगा है। चीन ने भाजपा महासचिव राम माधव की इंडिया फाउंडेशन से जुडे कुछ लोगों को वीजा देने से इंकार कर दिया है। तो फाउंडेशन ने भी विरोध प्रकट करते हुए चीन की यात्रा रद्द कर दी है। 
विज्ञापन


एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत शंघाई के फूडान विश्व विद्यालय ने राम माधव की संस्था इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को परिचर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

राम माधव के करीबी के अनुसार फाउंडेशन के 6 लोगों को परिचर्चा में शामिल होने के लिए फूडान विश्व विद्यालय के बुलावे पर चीन जाना था। मगर 6 में से 4 ही लोगों को चीन की ओर से वीजा प्रदान किया गया। दो जुनियर रिसर्चचर को वीजा नहीं मिला। इसके विरोध में पूरे प्रतिनिधिमंडल ने चीन यात्रा को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन

 
राम माधव के वीजा निरस्त किए जाने की खबरें निराधार 
राम माधव के सहयोगी का कहना है कि शंघाई जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में माधव का नाम नहीं था। इसमें इंडिया फाउंडेशन के शोधार्थी जा रहे थे। वहीं राम माधव के चीन का वीजा केंसिल किए जाने की चर्चाओं को भी उनके करीबी ने खारिज किया है।

माधव के करीबी का कहना है कि राम माधव के पास नवंबर 2017 तक का वैद्य वीजा है। उनके वीजा निरस्त किए जाने की चर्चाएं कारी अफवाह हैं। माधव अभी राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें