फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: बुल्डोजर रोकने की बच्चे की दिल दहला देने वाली अपील सोशल मीडिया पर वायरल, असम में अतिक्रमण अभियान चालू

Wed, 01 Mar 2023 07:29 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुवाहाटी

सार

स्थानीय चैनलों ने उसी लड़के को रोते हुए और अपने घर के मलबे पर बैठे हुए दिखाया है। आम लोगों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और विपक्षी सांसदों ने सरकार से इस अभियान को तुरंत रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कई जिलों में चल रहे बेदखली अभियान से सार्वजनिक भूमि पर हजारों कथित अतिक्रमणकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में असम सरकार गुवाहाटी में सिल्साको बील (झील) के तट पर कथित अतिक्रमणकारियों से लगभग 400 बीघा भूमि को खाली करने को लेकर सोमवार से अभियान चला रही है। इस बीच एक सात वर्षीय बच्चे की दिल दहला देने वाली अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

विज्ञापन


दरअसल प्रशासन झील के आसपास हुए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चला रहा है। बुल्डोजर एक घर को तोड़ने के लिए आगे बढ़ा तो एक लड़का पुलिसवालों से मार्मिक अपील करता है कि बुल्डोजर वालों को कहें कि उसके घर को अभी न तोड़ें उसमें कुछ सामान रखा है वह निकालना है। 19 सेकेंड की इस क्लिप में लड़के को प्लास्टिक की दो टोकरियां ले जाते हुए दिखाया गया है।

वह निष्कासन अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए एक पुलिसकर्मी के पास जाता है और उससे अनुरोध करता है, अंकल उन्हें अभी न आने के लिए कहें, हमने अभी तक अपना सामान नहीं लिया है। इसमें 10 मिनट और लगेंगे, परिवार के सदस्यों को भी आग्रह करते हुए सुना जा सकता है। वहीं इसके बाद एक घर के विध्वंस के दृश्य हैं जो उस लड़के का है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले ृ- चलता रहेगा बेदखली अभियान
स्थानीय चैनलों ने उसी लड़के को रोते हुए और अपने घर के मलबे पर बैठे हुए दिखाया है। आम लोगों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और विपक्षी सांसदों ने सरकार से इस अभियान को तुरंत रोकने की जोरदार अपील की है। लेकिन बहरहाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस पर अड़े हुए हैं उन्होंने बुधवार को जोर देकर कहा कि प्रदेश के कई जिलों में चल रहा बेदखली अभियान, जो अपने तीसरे दिन में है, जारी रहेगा और धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें