फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में हाईवे पर कार-एसयूवी की टक्कर, एक बच्चे सहित चार की मौत

Tue, 18 Apr 2023 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु

सार

पुलिस ने बताया कि कार सवार दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे की दुर्घटना में मौत हो गई। वे बेलूर के रहने वाले हैं, जबकि एसयूवी में हासन के रहने वाले लोग थे। घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है। टक्कर के प्रभाव से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार को राजमार्ग पर एक कार और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत होने की खबर है। कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार तीर्थ नगरी कुक्के सुब्रह्मण्य की ओर जा रही थी। दूसरा वाहन धर्मस्थल की ओर जा रहा था। दुर्घटना उप्पिनंगडी-सुब्रह्मण्य राज्य राजमार्ग पर नेतना पुल के पास दोपहर में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कार सवार दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्चे की दुर्घटना में मौत हो गई। वे बेलूर के रहने वाले हैं, जबकि एसयूवी में हासन के रहने वाले लोग थे। घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है। टक्कर के प्रभाव से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें