मणिपुर में पिछले महीने भाजपा ने 60 में से 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर सत्ता में वापसी की थी। दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्वोत्तर राज्य जीतने के बाद बीरेन सिंह और उनके पांच सहयोगियों ने 21 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली थी।
मणिपुर की सत्ता में वापसी के एक महीने बाद एक बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल किया है।
विज्ञापन
नए कैबिनेट मंत्रियों में तेंगनौपाल से भाजपा विधायक लेतपाओ हाकप, कोंथौजम से भाजपा विधायक सपम रंजन सिंह , नाम्बोल से विधायक थौनाओजम बसंत सिंह, खुरई से एल सुसिंद्रो मैतेई और सेकमाई से विधायक एच डिंगो सिंह और एनपीएफ के चिंगई विधायक खासीम वासुम शामिल हैं।
शनिवार को उन्हें राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में राजभवन में शपथ दिलाई। हालांकि अभी उनके विभागों की घोषणा नहीं हुई है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में भाजपा के 10 मंत्री और एनपीएफ से दो मंत्री हैं।