फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण बंगाल में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं दे सके जेईई की परीक्षा: ममता बनर्जी

Thu, 03 Sep 2020 12:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेईई की परीक्षा पर कहा कि बंगाल में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सके और अन्य राज्यों में भी सिर्फ आधे विद्यार्थी ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोरोना के कारण हुआ है साथ ही कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों के लिए सभी इंतजाम किए थे। लेकिन मंगलवार को सिर्फ 1,167 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि कुल 4,652 बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होना था।


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र बहुत मुश्किल में हैं। वे जेईई की परीक्षा नहीं दे सके। अन्य राज्यों के 50 प्रतिशत से ज्यादा छात्र महामारी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें