फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: '2028 तक शुरू हो जाएगी बुलेट ट्रेन'; परियोजना में देरी के लिए फडणवीस ने इन्हें ठहराया दोषी

Mon, 28 Apr 2025 08:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

फडणवीस ने कहा कि वधवन पोर्ट अगले 3-4 साल में शुरू हो जाएगा। यह बंदरगाह समुद्र में जमीन बनाकर विकसित किया जा रहा है और इससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी। उन्होंने बताया कि वधवन पोर्ट के पास ही बुलेट ट्रेन का स्टॉप भी होगा।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि जापान के सहयोग से बन रही 15 अरब डॉलर की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 2028 तक चालू हो जाएगी। फडणवीस ने परियोजना में देरी के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य अगले चार महीनों में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से 50 अरब डॉलर जुटाएगा। शिव सेना के उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना फडणवीस ने कहा कि 2022 तक के दो साल के शासन में इस परियोजना को नुकसान हुआ, लेकिन अब काम पूरे जोरों पर है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस मामले में गुजरात, महाराष्ट्र से आगे है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि वधवन पोर्ट अगले 3-4 साल में शुरू हो जाएगा। यह बंदरगाह समुद्र में जमीन बनाकर विकसित किया जा रहा है और इससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी। उन्होंने बताया कि वधवन पोर्ट के पास ही बुलेट ट्रेन का स्टॉप भी होगा। साथ ही, यहां समुद्र पर एक हवाईअड्डा भी बनेगा। सीएम ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार ने परियोजना को रोकने का फैसला लिया। इस वजह से परियोजना में 2.5 साल की देरी हुई। अगर हम बुलेट ट्रेन पर 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं और 2.5 साल तक काम रोक रहे हैं, तो उस पर लगने वाले ब्याज का बोझ कौन उठाएगा। दूसरी ओर गुजरात में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से हुआ।

फडणवीस ने कहा कि एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के जीएसडीपी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है। 2014-19 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में उनके पहले कार्यकाल के दौरान बुनियादी ढांचे के निर्माण में 30 अरब डॉलर का निवेश किया गया था और अब महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अधिक धन लगाया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र नासिक से वधवन पोर्ट तक एक हाईवे भी बना रहा है, जिससे राज्य के 17 जिले इस आधुनिक बंदरगाह से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के बिना राज्य का एक ट्रिलियन डॉलर के जीएसडीपी का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें