फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI का सुप्रीम और हाईकोर्ट्स को निर्देश- पांच साल से लटके केसों की जल्द करें सुनवाई

Fri, 03 Nov 2017 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने अहम कदम उठाया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से कहा गया है कि पांच साल से ज्यादा से लटके हुए मामलों और इतने ही वक्त से जेल में बंद लोगों के मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए।
विज्ञापन


SC ने दिल्ली के असली बॉस की घोषणा की, लगा केजरीवाल सरकार को झटका

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चीफ जस्टिस जो कि नेशनल लीगल सर्विस के संरक्षक भी हैं उन्होंने ऐसे कैदियों की जानकारी मांगी है जो निर्धन हैं और उन्हें जेल में बंद हुए पांच साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। 

चीफ जस्टिस ने ऐलान किया है कि ऐसे कैदियों को खास सुविधाएं दी जाएगी, इसमें निर्धन कैदियों को फ्री वकील और पांच साल से ज्यादा से बंद कैदियों की सुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के दिन लग रही कोर्ट

supreme court
चीफ जस्टिस की गुजारिश का सकारात्मक असर हुआ है, पुराने क्रिमिनल केसों की सुनवाई के लिए अब शनिवार को स्पेशल कोर्ट लगने लगी हैं। चीफ जस्टिस के कहने के बाद अबतक सिर्फ 9 सुनवाई में हाईकोर्ट्स ने मिलकर एक हजार के करीब केसों की सुनवाई कर ली है।

भारतीय में जजों की काफी कमी हैं, यहां जजों की कुल 22 हजार पोस्ट हैं जिसमें से पांच हजार के करीब खाली हैं। पिछले दस सालों के करीब 22.76 लाख पिछले लटके हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें