फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mediation: 'मध्यस्थता में न्याय की पहुंच को बेहतर बनाने की शक्ति', मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई का बयान

Thu, 31 Jul 2025 11:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chief Justice BR Gavai: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि मध्यस्थता में न्याय की पहुंच को बेहतर बनाने की शक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यस्थता न केवल एक व्यावसायिक, बल्कि जीवन कौशल भी है।
विज्ञापन
जस्टिस बीआर गवई, मुख्य न्यायाधीश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने गुरुवार को कहा कि मध्यस्थता में विवादों को मुकदमेबाजी में बदलने से रोककर न्याय की पहुंच को बेहतर करने की शक्ति है। मध्यस्थता पर छठे अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल समर स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता के उपयोग से पारंपरिक अदालतों पर बोझ कम होता है। उन्होंने कहा कि विवाद समाधान के तरीके के रूप में मध्यस्थता का उपयोग करने का सुसंगत दृष्टिकोण मुकदमेबाजी को कम कर सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CJI: जस्टिस बीआर गवई बोले- चीफ जस्टिस पर केंद्रित नहीं होना चाहिए सुप्रीम कोर्ट, सभी जज बराबर के भागीदार

मध्यस्थता जीवन कौशल भी है- सीजेआई
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल एक व्यावसायिक कौशल है, बल्कि एक जीवन कौशल भी है, क्योंकि यह हमें धैर्यपूर्वक सुनना, सशक्त ढंग से संवाद करना और मतभेदों को रचनात्मक ढंग से सुलझाना सिखाता है। मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि भारतीय कानून और अदालतें लंबे समय से न्याय प्रदान करने के एक साधन के रूप में मध्यस्थता के महत्व को मानती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: ओबीसी सूची पर बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

देश में मध्यस्थता को प्रोत्साहित करने की जरूरत- विकास सिंह
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि देश में मध्यस्थता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता में बार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मध्यस्थता पर छठें अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन स्कूल का आयोजन 31 जुलाई से 11 अगस्त तक 12 दिनों के लिए निवारण की ओर से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन और सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के सहयोग से आयोजित किया हो रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें