फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त की अपील- निडर व निष्पक्ष होकर कराएं चुनाव

Fri, 16 Feb 2018 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने शुक्रवार को त्रिपुरा, मेघालय व नगालैंड में चुनाव तंत्र से निडर व निष्पक्ष होकर चुनाव कराने की अपील की। चुनाव विभाग के अधिकारियों के साथ यहां शुक्रवार को मेघालय की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद रावत पत्रकारों से बात  कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों की अपनी अनूठी खासियतें हैं। चुनाव आयोग ने मुक्त व निष्पक्ष चुनावों के लिए हरसंभव उपाय किए हैं। तीनों राज्यों के चुनाव विभाग से भी निडर व निष्पक्ष होकर चुनाव कराने को कहा गया है। 

आयोग चुनाव अधिकारियों के आचरण पर नजदीकी निगाह रखेगा। रावत ने कहा कि अपने दौरे के दौरान आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की है। ज्यादातर दलों ने आयोग की व्यवस्था पर संतोष जताया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य प्रशासन से भी सुरक्षा चुस्त करने को कहा गया है। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर भी निगाह रखी जा रही है।  उन्होंने बताया कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने मेघालय में 17.25 लाख की नकदी और 20 हजार लीटर शराब जब्त की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें