फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- चुनाव के बाद वादे भूल जाते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 16 Feb 2018 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला 
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठे वादे करने की आदत है। चुनाव बीतने के बाद वह जनता से किए वादे भूल जाते हैं। राहुल बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कैलाशहर की अपनी रैली में राहुल ने कहा कि मोदी जी आते हैं और दो से तीन वादे कर जाते हैं लेेकिन चुनाव के बाद उन्हें भूल जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाममोर्चा और भाजपा की केंद्र सरकार का कामकाज सबके सामने है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो राज्य का विकास कर सकती है। 

राहुल ने राज्य के उनाकोटि जिले में भी एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने बोडोलैंड के गठन का वादा किया था, अब कहां है बोडोलैंड? भाजपा त्रिपुरा में भी ऐसा ही करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें