फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम ने कार से की भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना, कहा- 3 टायर हो चुके पंचर

Mon, 04 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना कार से करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 'हमारी अर्थव्यवस्था एक कार की तरह है जिसके तीन टायर पंचर हो चुके हैं।' उन्होंने पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा 'प्राइवेट इनवेस्टमेंट, प्राइवेट कंजम्पशन, एक्सपोर्ट और सरकारी एक्सपेंडीचर भारतीय अर्थव्यवस्था के चार पहिए की तरह हैं। अगर इनमें से एक या दो टायर पंचर हो जाएं तो हमारी अर्थव्यवस्था धीमी हो जाएगी लेकिन हमारे मामले में तो तीन पहिये पंचर हो गए हैं।' 

चिदंबरम ने यह बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा 'सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर टैक्स लगा रही है। वह लोगों से पैसा ले रही है लेकिन सार्वजनिक सुविधाओंं पर बहुत कम खर्च कर रही है।'
विज्ञापन


चिदंबरम ने सवाल पूछते हुए कहा 'क्या आप लोगों ने पिछले कुछ समय में ऊर्जा के क्षेत्र में किसी तरह के निवेश की बात सुनी है?'
उन्होंने जीएसटी मामले पर भी सरकार की आलोचना की। 

उन्होंने कहा 'सरकार ने जो जीएसटी लगाया है उसमें 5 टैक्स स्लैब हैं, वहीं दूसरे देशों में जीएसटी में केवल एक टैक्स का सिस्टम है। हम भारत में दो टैक्स स्लैब का सिस्टम कर सकते थे।' चिदंबरम ने केंद्र सरकार को आर्थिक मामलों में पूरी तरह नाकाम बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें