फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर 6 लोगों की डूबने से मौत, इस चेतावनी को किया था नजरअंदाज

Mon, 04 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया। यह इलाका गणपतिपुले से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

विज्ञापन

 


एक सूत्र ने बताया कि मुंबई के बोरीवली इलाके की डिसूजा फैमिली रत्नागिरी घूमने आई थी। परिवार के सभी सदस्य यहां के आरेवारे बीच पर पिकनिक मनाने के लिए रुक गए। शाम करीब 5 बजे उन्होंने नदी में तैराकी करने का सोचा। इसी दौरान पानी का स्तर काफी बढ़ गया।

पानी का स्तर बढ़ने से परिवार के 6 सदस्यों केनेथ डिसूजा (54), मोनिका डिसूजा (44), सनोमी डिसूजा (22), रेंचर डिसूजा (19) और मैथ्यू डिसूजा (18) की डूबने से मौत हो गई। परिवार के एक अन्य सदस्य रीता डिसूजा (70) को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डूबते लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर तैराकों को भी बुलाया गया। जिनकी मदद से शवों को बाहर निकाला गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि घूमने आए लोगों को पानी में ना जाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन लोगों ने चेतावनी को अनसुना कर दिया जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें