फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: ऋषि सुनक के बयान पर चिदंबरम का तंज- काश ऐसी बहस भारतीय संसद में होती

Wed, 13 Sep 2023 08:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिदंबरम ने लिखा कि ये मायने नहीं रखता कि कौन जीता या कौन हारा। अहम ये है कि ब्रिटिश पीएम के वापस लौटते ही वहां की संसद में इस पर बहस हुई। काश, ऐसी बहस भारतीय संसद में भी हो पाती।
 
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर तंज कसा। चिदंबरम ने ब्रिटिश संसद में ऋषि सुनक से पूछे गए सवाल-जवाब को लेकर कहा कि काश, ऐसी बहस भारतीय संसद में होती। दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से वहां के सांसदों ने जी20 में पीएम मोदी से हुई बातचीत पर सवाल किए, जिनके ब्रिटिश पीएम ने जवाब दिए। इसका जिक्र करते हुए ही चिदंबरम ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


सरकार पर साधा निशाना
एक सोशल मीडिया पोस्ट में चिदंबरम ने लिखा कि हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से उनकी पीएम मोदी से हुई बातचीत पर सवाल किए। इस दौरान विपक्ष ने कड़े सवाल किए, जिनका पीएम ऋषि सुनक द्वारा त्वरित जवाब दिए गए। चिदंबरम ने लिखा कि 'ये मायने नहीं रखता कि कौन जीता या कौन हारा। अहम ये है कि ब्रिटिश पीएम के वापस लौटते ही वहां की संसद में इस पर बहस हुई। काश, ऐसी बहस भारतीय संसद में भी हो पाती।'

सुनक ने ब्रिटिश संसद को दी दौरे की जानकारी
कांग्रेस नेता कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय में भारतीय संसद में भी ऐसी बहसें सामान्य थीं। बता दें कि दिल्ली में हुए जी20 सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्रिटेन लौटे ऋषि सुनक से दौरे को लेकर वहां की संसद में सवाल किए गए। जिस पर ऋषि सुनक ने बताया कि उनकी पीएम मोदी के साथ सार्थक चर्चा हुई, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत हुई। अपने बयान में सुनक ने कहा कि उनके भारत दौरे के मुख्य तौर पर तीन उद्देश्य थे, जिनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कूटनीतिक दबाव बनाना, जलवायु परिवर्तन और भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई। इस दौरान भारतीय जेल में बंद ब्रिटिश सिख कार्यकर्ता जगतार जोहल का भी मुद्दा उठा। जिस पर सुनक ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें