विमान को भी मार गिरा सकता है छोटू गैंग
- फोटो : बीबीसी
पाकिस्तानी सेना की नाक में दम करने वाला छोटू गैंग अपने आप में एक छोटी सेना के बराबर है, जिसके पास बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार और सैन्य साजोसामान मौजूद है।
इस गैंग ने सात पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है जबकि 24 पुलिसवाले अब भी उसकी गिरफ्त में हैं। पाकिस्तानी सेना तीन हफ्तों से इस गैंग के खिलाफ अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि इस गैंग के पास विमान को मार गिराने वाली तोपें भी हैं और ये गिरोह रॉकेट लॉन्चर, लाइट मशीन गन, सब मशीन गन, टैंक को ध्वस्त करने वाली बारूदी सुरंगें इस्तेमाल करता रहा है।
हाल के दिनों में पाकिस्तानी अखबार ‘जंग’ के मुल्तान में संवाददाता जफर अहीर 2006 में छोटू से सिंध नदी में स्थित टापू पर बने उनके ठिकाने में मिलने गए थे।