फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमाः पुलिस ने जारी किए मोस्ट वांटेड नक्सलियों के पोस्टर, रखा 40 लाख का ईनाम

Fri, 28 Apr 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : ani
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद वहां के जंगलों में कई नक्सलियों के शव को बरामद किया गया है। इस मामले की जानकारी एंटी नेशनल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डी एम अवस्थी ने दी। अवस्थी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि कई नक्सलियों के शव कल रात उसी जंगल से बरामद किए गए जहां  24 अप्रैल को नक्सलियों ने सीआरपीएफ पर हमला किया था।
विज्ञापन


वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पोस्टर के जरिये सुकमा हमले मे शामिल नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनामों की घोषणा की है। पोस्टर में लिखा है कि जो व्यक्ति नक्सलियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ेगा या इसकी सूचना देगा उसे छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा घोषित ईनाम राशि दी जाएगी। ईनाम रखे जाने वाले नक्सलियों में पहला नाम रामन्ना का है जिसपर 40 लाख का ईनाम रखा गया है। दूसरा नाम सुरेन्द्र है जिस पर 10 लाख की ईनाम राशि है। तीसरा नाम महिला नक्सली कुमारी वनोजा का है जिसपर 8 लाख का ईनाम घोषित किया गया है। जबकि चौथा नाम माड़वी मंगली का है जिसपर 3 लाख रुपये का ईमान रखा गया है।
  #Sukma attack perpetrators wanted dead or alive, says Police in posters released declaring prize money for giving info about these Naxals pic.twitter.com/Xlf4iAbhAT — ANI (@ANI_news) April 28, 2017 
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ की 74 बटालियन पर नक्सली हमला हुआ था, जिसमें 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वहीं, हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी रायपुर में कहा था कि हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा  कि जितने भी माओवादी प्रभावित राज्य हैं उनकी बैठक 8 मई को होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें