फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Chhattisgarh: भाजपा की वापसी की नब्ज टटोलने छत्तीसगढ़ जाएंगे नड्डा-शाह, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

राहुल संपाल
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:44 PM IST

सार

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि संगठन में व्यापक परिवर्तन होना है। इस परिवर्तन में पंद्रह बरस की सत्ता के सीधे हिस्सेदार रहे शायद कुछ लोग ही इस परिवर्तन से बच पाएंगे। पार्टी संगठन में तीसरी और चौथी पंक्ति को आगे लाने की कवायद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई


चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में भाजपा की स्थिति का जायजा लेने खुद पहुंच रहे हैं। नड्डा अपने प्रवास के दौरान प्रदेश स्तर के आला नेताओं से तो मिलेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ शाह अपने दौरे के दौरान मोदी सरकार के अब तक के कामकाज के प्रचार और प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे अलग अलग समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा तय है। वे 26-27 या 27-28 अगस्त को आ सकते हैं। वे प्रदेश में दो दिन प्रवास करेंगे। इसमें वो बूथ में जाएंगे, मंडल स्तर तक जाएंगे, जिले में जाएंगे और प्रदेश के कोर ग्रुप से बात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है। वे समाज के सभी वर्गों के साथ बात करेंगे। विकास की गौरवशाली यात्रा जो मोदी जी के नेतृत्व में देश ने देखी है, जो परिवर्तन आया उस पर वो बात करेंगे। प्रदेश के आकांक्षी जिलों पर काम किया गया। इस पर अमित शाह चर्चा करेंगे।


अमर उजाला से बातचीत में प्रदेश के नेताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति को देखने के लिए रायपुर आ रहे है। दोनों नेताओं के प्रवास को देखते हुए प्रदेश के सभी मोर्चों को भी अपनी रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा दोनों नेता संघ के नेताओं से भी चर्चा करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं कैसे प्रदेश के लोगों तक कैसे पहुंच रही है, इसकी समीक्षा भी गृहमंत्री शाह करेंगे। हाल ही में आकांक्षी जिलों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। अमित शाह इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की योजनाओं के प्रभाव का आकलन करेंगे। शाह ये भी देखेंगे कि केंद्र की योजनाओं के जरिए लोग भाजपा से खुद को कनेक्ट कर पाए या नहीं।


बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि संगठन में व्यापक परिवर्तन होना है। इस परिवर्तन में पंद्रह बरस की सत्ता के सीधे हिस्सेदार रहे शायद कुछ लोग ही इस परिवर्तन से बच पाएंगे। पार्टी संगठन में तीसरी और चौथी पंक्ति को आगे लाने की कवायद में है। संगठन प्रभारी बनाए गए अजय जामवाल  जल्द प्रदेश के दौरे पर भी निकलेंगे। क्योंकि संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए नए चेहरों की तलाश का जिम्मा भी अजय जामवाल के पास ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next