फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: साढ़े छह किलो सोने के गहनों के साथ पकड़ा गया चोर, इसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये

Thu, 24 Feb 2022 06:17 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब साढ़े 6 किलो सोने के गहने भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से करीब साढ़े 6 किलो सोने के गहने भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इन गहनों की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। आरोपी इन गहनों को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से चोरी करके लाया था।

विज्ञापन

 
अकेले ने दिया वारदात को जाम
आरोपी ने अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में घटना को लेकर पूरी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही ने आंध्र प्रदेश पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस को संदेह हुआ तो घर पर मारा छापा
कवर्धा पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय बदमाश लोकेश श्रीवास कई दिनों के बाद बुधवार को फिर से शहर में दिखाई दिया है। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और गुरुवार को उसके घर पर छापा मारा गया। पुलिस को तलाशी के दौरान एक झोले में बहुत सारे सोने के गहने मिले। इस पर लोकेश को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आंध्र प्रदेश की एक ज्वेलरी शॉप से चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

 
पहले की थी रेकी, फिर लगाई सेंध
पुलिस की ओर से अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लोकेश कई दिनों से विजयनगरम् में ज्वेलरी शॉप की रेकी कर रहा था। इसके बाद मौका देखकर उसने बुधवार को दुकान में सेंध लगाई और वहां से गहने लेकर भाग निकला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने घर कवर्धा चला गया था। पुलिस ने बताया कि वह आदतन अपराधी है और पहले जिला बदर हो चुका है।

2006 में पहली बार पकड़ा गया था लोकेश
पुलिस ने बताया कि पहली बार आरोपी लोकेश को साल 2006 में एक चोरी की वारदात में पकड़ा गया था। इसके बाद से वह लगातार चोरी करने लगा और पकड़ा भी गया। आखिरी बार उसे अक्टूबर 2022 में ओडिशा की एक ज्वैलरी शॉप में चोरी करने पर पकड़ा गया था। तब उसने करीब 1.5 करोड़ के गहने चोरी किए थे। आरोपी लोकेश का एक साथी लोकेश साव अभी चोरी के मामले में जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें