फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Birth Anniversary: पुणे में जन्मस्थली पर आतिशबाजी, 395वीं जयंती पर फडणवीस-शिंदे और अजित पहुंचे जुन्नार

Wed, 19 Feb 2025 08:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर सीएम फडणवीस समेत राज्य सरकार के शीर्ष नेता पुणे में हैं। शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार में छत्रपति को याद किया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती आज मनाई जाएगी - फोटो : एएनआई/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर उत्साह का माहौल है। शिवाजी की जन्मस्थली जुन्नार में 19 फरवरी की मध्य रात्रि आतिशबाजी और लाइट शो का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित इस समारोह के साथ राज्य में उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत कई गणमान्य लोग जुन्नार पहुंचे।

विज्ञापन

 
जुन्नार किले में आयोजित समारोह में पहुंचेंगे CM और उपमुख्यमंत्री
शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर नासिक और पुणे सहित पूरे राज्य में तैयारियां हो रही हैं। जयंती से पहले पुणे के जुन्नार शहर को सजाया-संवारा गया है। यहीं पर शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किला है। इस किले में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे भाग लेंगे।
 

पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारी, नासिक में तैनात रहेंगे 3000 पुलिसकर्मी
नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि शहर में आयोजित होने वाले शिवाजी जयंती समारोह के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। करीब 3000 पुलिसकर्मी और राज्य आरक्षित पुलिस बल की एक कंपनी, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण प्लाटून, होमगार्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें