जानवरों के साथ क्रूरता कोई नई बात नहीं है। वेल्लोर के मशहूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कुत्ते का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुत्ते को रस्सियों से बांध कर दो लोग घसीट रहे हैं। कुत्ते को गले और चेस्ट से बांध कर दो लोग घसीटते दिखाई दे रहे हैं। कुत्ते से क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इसे संजीदगी से लिया और इसपर तुरंत एक्शन लेने के लिए चैन्नई की संस्था ब्लू क्रास को ई-मेल भी किया।
मेनका गांधी के इंटरवेंशन के बाद और वीडियो के वायरल होने के बाद चैन्नई पुलिस ने ताबंरम नगर निगम के कर्मचारियों और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खिलाफ एफआईआर कर दी है। मेनका गांधी एक जानी मानी पर्यावरणविद और एनिमल लवर हैं।
पढ़ें: वफादारी में जान पर खेल गया कुत्ता, मालिक के घर नहीं होने दी चोरी
मेनका गांधी का ईमेल मिलने के बाद चैन्नई की संस्था ब्लू क्रास के डॉन विलियम ने मामले को जांच शुरू की। निजी संस्थान में विडियो बनाया गया जिसमें कुत्ते को गले और सीने से बांध कर खींचा जा रहा है। कुत्ते को नगर निगम की जिस गाड़ी में ले जाना था वहां तक पहुंचते पहुंचते वो बुरी तरह गिर गया। यह पहली बार नहीं है जब जानवरों के साथ क्रूरता की जा रही हो। पिछले साल जुलाई में कुत्ते को छत से फेंकने की बात सामने आई थी।