चेन्नई सत्र न्यायालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। सेंथिल बालाजी को पुझल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले चेन्नई की एक कोर्ट ने जून में धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को आदेश सुरक्षित रख लिया। फैसला 20 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रखा गया है