चेन्नई के रेलवे स्टेशन पर इंफोसिस की महिला कर्मचारी स्वाति की हत्या की गुत्थी अबतक नहीं सुलझ सकी है। कातिल को पकड़ने के लिए पुलिस अब तक हाथ-पाव मार रही है जो नाकाफी साबित हो रहा है।
अब पुलिस ने संदिग्ध का एक फोटो जारी किया है। इससे पूर्व सोमवार को हत्या के इस मामले को मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे पुलिस से लेकर चेन्नई पुलिस को सौंप दिया गया।
दूसरी ओर पुलिस को जानकारी मिली है कि कथित हत्यारा मई से स्वाति का पीछा कर रहा था।