फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई : पीएमओ अफसर बन हाईकोर्ट पहुंचा, फर्जी परिचय पत्र समेत गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने यहां हाईकोर्ट परिसर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अफसर बताने वाले एक व्यक्ति और उसके कार चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उसकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। इससे उस पर सवार एक वकील घायल हो गया। 

विज्ञापन


एक अन्य वकील, जिन्होंने इस घटना को देखा, उन्होंने कार में सवार व्यक्ति को रोका तो उसने खुद को पीएमओ में असिस्टेंट कमिश्नर (प्रोटोकोल) बताया। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसमें वह फर्जी अफसर निकला। उसकी पहचान एम. प्रसाद के रूप में हुई। वह ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उसके पास से पीएमओ का फर्जी परिचय पत्र मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें