फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai: चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.59 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Wed, 18 Jan 2023 09:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दुबई और कोलंबो से आए कई यात्रियों के पास से 15 से 16 जनवरी के बीच यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोना बरामद किया गया। इन यात्रियों के अपने शरीर में पेस्ट के रूप में सोने को छिपा रखा था।
विज्ञापन
चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की कार्रवाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों में चेन्नई हवाईअड्डे पर कई घटनाओं में 1.59 करोड़ रुपये मूल्य का तीन किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। यह जानकारी सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को दी।
विज्ञापन


दुबई और कोलंबो से आए कई यात्रियों के पास से 15 से 16 जनवरी के बीच यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोना बरामद किया गया। इन यात्रियों के अपने शरीर में पेस्ट के रूप में सोने को छिपा रखा था। वहीं कुछ महिला यात्रियों ने भी सोने को अपने शरीर के अंदर छिपा रखा था। सीमा शुल्क विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रियों के पास से कुल 3.14 किलोग्राम कीमती धातु जब्त की गई। जानकारी के मुताबिक, अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें