चेन्नई के ओल्ड वॉशरमेनपेट में सोमवार को एक जोड़े ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान विवाह कर लिया। इस दौरान जोड़े ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर विरोधी पोस्टर हाथ में लेकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन
बता दें कि ओल्ड वॉशरमेनपेट में पिछले कई समय से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। सोशल मीडिया पर ओल्ड वॉशरमेनपेट को चेन्नई का शाहीन बाग कहा जा रहा है।