फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने 'फ्यूल मे-डे' संदेश भेजा; बंगलूरू में कराई गई आपात लैंडिंग

Sat, 21 Jun 2025 06:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

गुवाहाटी से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बंगलूरू की ओर मोड़ना पड़ा। इसकी वजह विमान में ईंधन की कमी को बताया गया। इस वजह से पायलट ने 'ईंधन मेडे' का संदेश भेजा। विमान में बंगलूरू में ईंधन भरा गया और फिर वह चेन्नई के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को बंगलूरू में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। ईंधन की कमी की वजह से पायलट की ओर से 'फ्यूल मे-डे' कॉल करने के बाद विमान को बंगलूरू की ओर डायवर्ट करना पड़ा। चेन्नई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक और खराब मौसम की वजह से विमान समय पर वहां नहीं उतर सका। आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बंगलूरू में उतरी।

विज्ञापन


विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े
सूत्रों के मुताबिक, विमान ने निर्धारित समय पर गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। रात 8.11 बजे जब ट्रैफिक की वजह से विमान को चेन्नई में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बंगलूरू हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर 'ईंधन मेडे' का संदेश भेजा। दरअसल, हवाई अड्डे पर रनवे खाली न होने की वजह से विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद ईंधन की कमी को देखते हुए विमान को बंगलूरू हवाई अड्डे की ओर मोड़ने का फैसला किया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने क्या कहा?
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने बंगलूरू में उतरने से पहले मे-डे कॉल किया, क्योंकि इसका ईंधन खत्म हो रहा था। घटना 19 जून को हुई। विमान को शाम करीब 7.45 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन चेन्नई में खराब मौसम के कारण यह उतर नहीं सका। पायलट ने विमान को बंगलूरू की ओर मोड़ने का विकल्प चुना, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उनका ईंधन खत्म हो गया है। इसलिए उन्होंने एयरपोर्ट को मे-डे कॉल करके अलर्ट किया। इंडिगो के मुताबिक, विमान आखिरकार 19 जून को रात करीब 8.20 बजे बंगलूरू में सुरक्षित रूप से उतरा।
विज्ञापन


DGCA और सक्षम अधिकारियों को सूचना दी गई
सूत्रों के मुताबिक, रात 8.15 बजे विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इसके बाद विमान में ईंधन भरा गया और यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। विमान ने ईंधन भरने के बाद रात 10.24 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरी। विमान सामान्य से वहां उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सक्षम अधिकारियों को घटनाक्रमों के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

मदुरै जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान वापस लौट आई थी
इससे पहले शुक्रवार को मदुरै जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा था। 68 यात्रियों को लेकर यह उड़ान चेन्नई से लगभग 7.55 बजे रवाना हुई थी। हालांकि, यात्रा के कुछ ही समय बाद चालक दल को तकनीकी खराबी का पता लगा और एहतियातन विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया गया। उड़ान सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतरी। सभी यात्री सुरक्षित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें