फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में आज बंद रहेंगी 9 लाख दवा की दुकानें, हड़ताल पर दुकानदार

Tue, 30 May 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में दवा दुकानदारों ने मंगलवार को दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। दवा की बिक्री के लिए सरकार की ओर से तय किए गए कड़े नियमों का केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से विरोध किया जा रहा है। हड़ताल के चलते करीब 9 लाख दवा की दुकानें देशभर में बंद रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) की ओर से की गई है। एसोसिएशन का कहना है इस बावत सरकार को कई ज्ञापन दिए गए लेकिन मांग नहीं माने जाने पर एक दिन के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।

एसोसिएशन की ओर से ऑन लाइन दवा बिक्री करने का भी विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि उन्हें हर दिन बेची गई दवा की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें