फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: चारुदत्त मिश्रा ने जीता प्रतिष्ठित व्हिट्ली गोल्ड अवॉर्ड, हिम तेंदुए के संरक्षण में हैं जुटे 

Fri, 29 Apr 2022 08:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के अग्रणी हिम तेंदुए संरक्षणवादी के रूप में मिश्रा ने एशिया के उच्च पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्रों में उनकी आबादी में सुधार का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
Charudutt Mishra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए काम कर रहे भारतीय चारुदत्त मिश्रा ने लंदन में व्हिट्ली फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूएफएन) व्हिट्ली गोल्ड अवार्ड जीता है। 27 अप्रैल 2022 को लंदन में आयोजित एक समारोह में एचआरएच द प्रिंसेस रॉयल के संरक्षक ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।  

विज्ञापन


स्नो लेपर्ड ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक हैं मिश्रा 
दुनिया के अग्रणी हिम तेंदुए संरक्षणवादी के रूप में मिश्रा ने एशिया के उच्च पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्रों में उनकी आबादी में सुधार का नेतृत्व किया है। डॉ. मिश्रा मैसूर स्थित नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन के सह-संस्थापक और स्नो लेपर्ड ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक हैं।

बुधवार शाम को एक समारोह में ब्रिटेन की वन्यजीव संरक्षण धर्मार्थ संस्था व्हिट्ले फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूएफएन) की तरफ से मिश्रा को एक लाख पाउंड का व्हिट्ली गोल्ड अवार्ड दिया गया। संस्था जमीनी स्तर पर संरक्षण कार्य का नेतृत्व करने वालों की मदद करती है। यह पुरस्कार हर महाद्वीप में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर सामुदायिक आधार तैयार करने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन


स्नो लेपर्ड ट्रस्ट (एसएलटी) के पहले अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना दुनिया भर में संरक्षण में एक महत्वपूर्ण अंतर को पाटने की कोशिश करती है। स्थानीय समुदायों के साथ प्रभावी ढंग से काम करने की हमारी क्षमता, जो संरक्षण प्रयासों में सबसे महत्वपूर्ण हितधारकों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम संरक्षण के मामलों में क्या करते हैं यह मायने रखता है, लेकिन हम इसे कैसे करते हैं यह और भी अधिक मायने रखता है। 

डब्ल्यूएफएन के संस्थापक ट्रस्टी एडवर्ड व्हिटली ओबीई ने कहा कि चारु जमीनी दृष्टिकोण का प्रतीक है जिसका समर्थन करने के लिए डब्ल्यूएफएन अस्तित्व में है। स्थानीय लोगों के साथ काम करने के लिए उनके क्रांतिकारी, आजीवन समर्पण ने उच्च हिमालय के समुदायों और उनके हिम तेंदुओं सहित सभी के लाभ के लिए संरक्षण परिदृश्य को नया रूप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें