मुंबई के रिहायशी घाटकोपर इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया जिसमें करीब पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। प्लेन निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया जिसके बाद बिल्डिंग में आग लग गई वहीं 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह पहली घटना नहीं है जब रिहायशी इलाकों में विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ हो और लोग मारे गए हो। विमान दुर्घटना के दौरान देश ने कई बड़े नेताओं को भी खोया है। कांग्रेस नेता संजय गांधी, माधव राव सींधिया, वाईएसआर रेड्डी सहित बाल योगी की भी मृत्यु विमान दुर्घटना में ही हुई थी। जबकि 2011 में हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पर्वतीय कालोनी के सघन आबादी वाले रिहायशी इलाके में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था इस हादसे में विमान में सवार सात लोगों सहित 10 लोग मारे गए थे।
पिछले 20 वर्षों में देश में हुईं बड़ी विमान दुर्घटनाओं पर एक नजर
26 मई 2011: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पर्वतीय कालोनी के सघन आबादी वाले रिहायशी इलाके में मरीज ले कर आ रहा चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सात लोग सहित 10 लोग मारे गए थे।
22 मई, 2010 : मैंगलोर हवाई अड्डे पर बड़ा विमान हादसा, इसमें 158 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान उतरते वक्त रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
4 सितंबर , 2009: मुंबई हवाईअड्डे पर एआई-829 के एक इंजन ने आग लगी, 21 यात्री घायल।
17 जुलाई , 2000: एलायंस एयर की उड़ान सीडी-7412 पटना हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त, 60 यात्रियों की मौत।
12 नवंबर , 1996: सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान हरियाणा के चरखी दादरी में आसमान में कजाकस्तान एयरलाइंस की उड़ान 1907 से टकराया। सभी 349 यात्रियों की मौत।
26 अप्रैल , 1993: आईसी-491 महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त, 118 यात्रियों में से 55 की मौत।
16 अगस्त , 1991: आईसी-257 इंफाल में दुर्घटनाग्रस्त, 69 यात्रियों का मौत।
14 फरवरी , 1990: एयर इंडिया आईसी-605 बंगलौर में दुर्घटनाग्रस्त, 146 यात्रियों में से 92 की मृत्यु।