फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम धमाका मामले में तीन के खिलाफ चार्जशीट पेश

Sat, 04 Dec 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता

सार

गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम आरोपपत्र में शामिल हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह आवास के बाहर सितंबर में हुए बम धमाकों के मामले में एनआईए ने शनिवार को तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर हुए बम विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम इसमें शामिल हैं। अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देंगे।

बंगाल के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन सिंह ने मामले की जांच कर रहे एनआईए अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराया था। सांसद सिंह के भाटपारा स्थित आवास पर आठ सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने तीन देसी बम फेंके थे। तीन में से दो बम उनके घर के मुख्य द्वार पर लगे, जबकि तीसरा परिसर में गिरा था। उस वक्त सांसद अर्जुन सिंह घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


मामले की जांच एनआईए ने 14 सितंबर को अपने हाथ में ली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले से दो राहुल पासी और बादल कुमार बसफोर को गिरफ्तार किया था। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें