फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी गगन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 5 हजार करोड़ की मनी लांड्रिंग मामला

Sun, 24 Dec 2017 06:50 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडी
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पांच हजार करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के कारोबारी गगन धवन के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा की अदालत में ईडी के सरकारी वकील नितेश राणा ने दस्तावेज दाखिल किए। मामले की अगली सुनवाई तीन जनवरी को होगी। 
विज्ञापन


गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) ने आंध्रा बैंक से पांच हजार करोड़ रुपये का लोन लिया और फिर उसे नहीं चुकाया। ईडी ने इस कंपनी के निदेशक गगन धवन पर आरोप लगाया है कि वह कंपनी से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये दिल्ली लाता था और यहां रियल स्टेट समेत अन्य संपत्तियों में निवेश करता था। आरोपी गगन को भी एसबीएल ग्रुप से डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे। गगन को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 15 नवंबर को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आयकर विभाग के एक अधिकारी को तथाकथित रूप से घूस देने के मामले में भी धवन के खिलाफ ईडी जांच कर रहा है। 

पढ़ें- CBI ने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज किया केस

अदालत ने 14 नवंबर को एसबीएल के दो अन्य निदेशक नितिन और चेतन संदेसरा के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। एजेंसी का कहना है कि शायद संदेसरा ने देश छोड़ दिया है। इसके अलावा सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में कंपनी के निदेशक जयंती लाल संदेसरा, दीप्ति चेतन, राजभूषण ओमप्रकाश, नितिन जयंती लाल और आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गगन की संपत्ति जब्त

ईडी ने शनिवार को गगन की 1.17 करोड़ रुपये की एक संपत्ति जब्त की है। 336 वर्ग मीटर का यह प्लाट गुरुग्राम की डीएलएफ सिटी फेज थ्री में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें