बता दें कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत की खुशी दिल्ली के लोधी गार्डन में मनाई जा रही थी। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वाड्रा भी मौजूद थे।
मुद्दों को छोड़कर मुझपर राजनीति क्यों
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मेरे ऑफिस को तोड़ा गया है। मैं हर सवाल का जवाब दे रहा हूं। मैंने कोई गलती नहीं की है। मुझे कोई नोटिस नहीं मिले। मैं डरने वाला नहीं हीं।"
राहुल को दी बधाई
उन्होंने कहा कि वह राहुल के लिए खुश हैं और 2019 में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने जीत के लिए राहुल और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया किया। 2019 में राहुल के नेतृत्व में पार्टी को जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई उनके खिलाफ हो वह कानून के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कहीं भागने वाले नहीं हैं और न ही किसी और देश में रहने के लिए जा रहे हैं।