विधायक राजबल्लभ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
- फोटो : ANI
राजद से निष्कासित और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लभ की मुश्किलें बढ़ गयी है। शुक्रवार को महिला थाने की पुलिस ने बिहारशरीफ कोर्ट में विधायक राजबल्लभ के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। विधायक को सजा होना तय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस दाखिल की गयी चार्जशीट का अध्ययन करने के बाद अदालत राजबल्लभ को सजा सुनायेगी। हाल में चार्जशीट दाखिल होने पर देरी पर पुलिस पर कुछ सवाल उठ रहे थे, लेकिन पुलिस ने पूरी तैयारी के बाद अपना चार्जशीट दाखिल कर अनावश्यक चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
इस मामले में रेप के आरोपी विधायक राजबल्लभ को लेकर कोर्ट में लगातार सुनवाई हुई। कोर्ट में सुनवाई के बाद राजबल्लभ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर विधायक के घर की कुर्की-जब्ती की जा चुकी है।
कुर्की-जब्ती के बाद ही विधायक ने अचानक 10 मार्च को आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में विधायक को लड़की सप्लाई करने वाली सुलेखा देवी सहित सभी मुख्य अभियुक्त जेल में बंद हैं।