फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में राजनीतिक संकट से कोई लेना देना नहीं : रामदेव

Fri, 22 Apr 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रामदेव - फोटो : getty
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट से उनका कोई लेना देना नहीं है। बृहस्पतिवार को नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को बहाल करने के बाद बाबा रामदेव का यह बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सूबे में राजनीतिक संकट को लेकर उनका कभी कोई लेना देना नहीं था। वे लोग अपना काम कर रहे हैं और हम लोग अपना काम कर रहे हैं।’ 

योग गुरु ने कहा कि मामले में हमारी ओर से किसी तरह की संलिप्तता नहीं थी। अगर कोई झूठ बोलता है, तो इस पर क्या किया जा सकता है। हम जो भी करते हैं, वह खुलेआम करते हैं। मालूम हो कि पिछले महीने कांग्रेस ने रामदेव पर भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर राज्य सरकार को गिराने का आरोप लगाया था। हालांकि उस समय भी योग गुरु ने आरोप को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें