फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में वडोदरा की कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दायर

Fri, 28 Dec 2018 12:16 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को वडोदरा की बिजली के तार व उपकरण बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कथित रूप से 2600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में चार्जशीट दायर की। कंपनी के खिलाफ मनीलांड्रिंग मामले के संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एजेंसी ने एक बयान में कहा कि डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीपीआईएल) और 14 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें कंपनी के निदेशक और एग्जिक्यूटिव अमित भटनागर, सुमित भटनागर और सुरेश भटनागर शामिल हैं। ईडी ने इस मामले में इस साल अप्रैल में 1122 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इसमें कंपनी की विंड मिल्स और निर्माणाधीन होटल भी शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें