फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए चार धाम पहुंचना होगा बड़ा ही आसान, इस प्लान पर सरकार ने तेज किया काम

Sun, 08 Sep 2019 06:44 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवनीत शरण

सार

  • ऋषिकेश-कर्ण प्रयाग रेल ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई
  • पहले फेज का काम वीरभद्र-न्यू ऋषिकेश के बीच इसी वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा
  • स्विट्जरलैंड व ऑस्ट्रिया तकनीक पर सुरंग का निर्माण
  • तीन सेक्शन में 2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही चार धाम यात्रा के आधार कैंप कर्णप्रयाग तक श्रद्धालु रेल मार्ग के जरिए पहुंच सकेंगे। रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में तैयार हो रहे 125 किलोमीटर लंबे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल ट्रैक के निर्माण की गति बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इस ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। दूसरे चरण में रेलवे गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक भी रेलवे ट्रैक तैयार करेगा। इसके सर्वेक्षण का काम इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 327 किलोमीटर रेल ट्रैक दुर्गम पहाड़ियों में बिछाया जाएगा। 

रेल रूट तैयार होने के बाद ऋषिकेश-कर्णप्रयाग की दूरी महज डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाएगी। शुरुआत में इस रूट पर डीजल इंजन से ट्रेन चलेगी। बाद में पर्यावरण के मद्देनजर बिजली के इंजन से ट्रेन चलाई जाएंगी। जिससे ट्रेनों की रफ्तार और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन सेट भी इस रूट पर चलाई जा सकेंगी। उधर, चार धाम की यात्रा के लिए अभी श्रद्धालुओं को करीब 15 दिन लग जाते है। रेल मार्ग बन जाने से दुर्गम इलाकों की जगह रेल मार्ग से यह यात्रा महज तीन-चार दिनों की रह जाएगी।

 
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड व ऑस्ट्रिया तकनीक पर सुरंग का निर्माण

स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बर्फीले पहाड़ों में जिस न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग (एनएटीएम) तरीके से रेल सुरंग बनाई गई है। उसी तकनीक पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच 17 सुरंग का निर्माण किया जाएगा। सबसे बड़ी सुरंग 15.1 किलोमीटर की होगी जो ऋषिकेश से 47.6 किलोमीटर की दूरी पर होगी।

हिमालय की पारिस्थितिकी के हिसाब से रेलवे ने इस तरह से ट्रैक को डिजाइन किया है, जिससे तेजी से दौड़ती ट्रेन सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सके। इस तकनीक का प्रयोग आंध्र प्रदेश में सुरंग निर्माण में किया जा चुका है।

तीन सेक्शन में 2025 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

2019-20 में वीरभद्र-न्यू ऋषिकेश रेलवे लाइन 5.7 किलोमीटर तैयार किया जाएगा
2023-2024 में न्यू ऋषिकेश-देव प्रयाग रेल ट्रैक
2024-2025 में देव प्रयाग-कर्णप्रयाग रेल ट्रैक

पूरे प्रोजेक्ट पर रेलवे 16216 करोड़ रुपया खर्च करेगा

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच 125.20 किलोमीटर का रेल रूट कुल 16,216 करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा। इस रूट पर कुल 16 ब्रिज होंगे। 12 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे 790.18 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहीत करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें