फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 मिशन एक बार फिर टला अब जुलाई में हो सकती है लांचिंग

Thu, 02 May 2019 05:18 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chandrayaan-2
विज्ञापन
चंद्रमा में पहुंचने की इस्राइल की नाकाम हुई कोशिश को देखते हुए इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन की लांचिंग को जुलाई तक टाल दिया है। देश के महत्वाकांक्षी मिशन को अप्रैल अंत तक लांच किया जाना था। इससे पहले अप्रैल 2018 में इसके लांच का एलान किया गया था लेकिन बाद में स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


ऐसी खबरें थी कि चंद्र मिशन के लैंडर में मामूली खराबी आ गई है हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अभी हाल ही में इस्राइल की असफलता को देखा है और ऐसे में हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। तकनीक के मामले में बहुत उन्नत होने के बावजूद इस्राइल नाकाम रहा है। 

हम अपने मिशन को सफल होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर मानव को उतारना बहुत ही जटिल मिशन है और सभी जरूरी बातों का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को मध्य जुलाई में रवाना किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें