फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के बाद अब चंद्रबाबू नायडू ने दी भाजपा से अलग होने की धमकी

Sun, 28 Jan 2018 01:26 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के बाद अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने की धमकी दी है। शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ मित्र धर्म का पालन कर रहे हैं लेकिन यदि वह गठबंधन जारी नहीं रखना चाहती है तो हम अकेले चलने को तैयार हैं।  

विज्ञापन


इससे पहले शिवसेना लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कह चुकी है

नायडू का यह बयान आंध्र भाजपा नेताओं द्वारा लगातार उनकी सरकार की आलोचनाओं के मद्देनजर आया है। तेलुगुदेशम पार्टी केंद्र की एनडीए सरकार तो भाजपा आंध्र सरकार में शामिल है। प्रदेश भाजपा नेताओं की बयानबाजी से नाराज सीएम ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अपने नेताओं पर नियंत्रण करना चाहिए। अगर वे गठबंधन धर्म नहीं निभाना चाहते हैं तो हम उन्हें नमस्ते कर अपना रास्ता खुद खोज लेंगे। 

'भाजपा गठबंधन जारी नहीं रखना चाहती तो हम अपना रास्ता खोज लेंगे'

भाजपा नेताओं के वाईएसआर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात को लेकर भी नायडू नाराज चल रहे हैं। हाल ही में वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि अगर भाजपा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दे देती है तो वह उसका समर्थन करने को तैयार हैं। दिसंबर माह में पार्टी के वरिष्ठ सांसद ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। इससे पहले 23 जनवरी को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें