फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू ने सीएम जगनमोहन पर लगाए आरोप, कहा- महलनुमा घर पर किए 15.65 करोड़ रुपये खर्च

Thu, 07 Nov 2019 10:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
एन चंद्रबाबू नायडू(फाइल फोटो)
विज्ञापन

तेलुगुदेशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी के बंगले पर हुए खर्च को लेकर उन्हें निशाने पर लिया है। गूंटुर में नायडू ने जगनमोहन पर बंगले पर 15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नायडू ने सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य वित्कीय संकट में है और जगनमोहन अपने महलनुमा घर पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं। नायडू ने चार महीने के दौरान सरकारी आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि सीएम ने ताडेपल्ली में अपने महलनुमा घर पर 15.65 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

नायडू ने ट्वीट किया- जब रोम जल रहा था, नीरो बांसुरी बजा रहा था। आंध्र प्रदेश जब 5 महीने के कुशासन के कारण वित्तीय तनाव में जल रहा है और निर्माण कार्य वाले मजदूर मर रहे हैं तब आंध्र के नीरो जगनमोहन रेड्डी अपने महलनुमा घर में वीडियो गेम खेलने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें