फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALH Dhruv: एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव की खामियों की हुई पहचान, दुर्घटनाओं के मद्देनजर शुरू की गई थी जांच

Wed, 28 Jun 2023 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्यापक जांच के बाद स्वदेशी निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के डिजाइन और धातु विज्ञान से जुड़ी खामियों की पहचान की गई है। खामियों को दूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापक जांच के बाद स्वदेशी निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव के डिजाइन और धातु विज्ञान से जुड़ी खामियों की पहचान की गई है। खामियों को दूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

यह जांच प्लेटफॉर्म से जुड़ी उन कई दुर्घटनाओं के मद्देनजर की गई थी, जिसने सेना और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को अपने बेड़े को ग्राउंड करने के लिए मजबूर किया था। जिन हेलीकॉप्टरों को खड़ा किया गया था, उन्होंने सुरक्षा ऑडिट पूरा होने के बाद अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया।
 

भारतीय नौसेना, वायुसेना, थल सेना और तटरक्षक बल के पास कुल 325 से अधिक एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर हैं और दुर्घटनाओं की घटनाओं के बाद उन सभी की तकनीकी जांच की गई।
 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टरों से जुड़ी हालिया घटनाओं की जांच के दौरान कुछ घटकों में डिजाइन और धातु विज्ञान के कुछ मुद्दों की संभावित खामियों के रूप में पहचान की गई है। एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों को सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन और विकसित किया है। एएलएच ध्रुव 5.5 टन वजन वर्ग में दो इंजन वाला बहुद्देश्यीय हेलीकॉप्टर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें