फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: स्टीव स्मिथ ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी; टेस्ट में नौ हजार पूरे, इस मामले में द्रविड़ और पोंटिंग से हुए आगे

Wed, 28 Jun 2023 10:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉर्ड्स में अपनी पारी के दौरान स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के हैं।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ, राहुल द्रविड़ और रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआत बुधवार (28 जून) को लॉर्ड्स में हुई। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान स्मिथ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन


लॉर्ड्स में अपनी पारी के दौरान स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के हैं। उन्होंने 168 टेस्ट में 13378 रन बनाए हैं। एलेन बॉर्डन के 156 टेस्ट में 11174 और स्टीव वॉ के 168 टेस्ट में 10927 रन है। स्मिथ टेस्ट में नौ हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कुल मिलाकर 17वें बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर के नाम है। उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं।

स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके स्मिथ
स्मिथ ने अपने करियर की 174वीं पारी में नौ हजार रन पूरे किए। वह सबसे तेज नौ हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा पहले स्थान पर हैं। संगकारा ने 172 पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। स्मिथ ने 174 पारियों में ऐसा करके भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और हमवतन रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

टेस्ट में सबसे तेज नौ हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश पारी
कुमार संगकारा श्रीलंका 172
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 174
राहुल द्रविड़ भारत 176
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 177
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 177
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC/BCCI
लॉर्ड्स में स्मिथ ने हासिल की खास उपलब्धि
स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार चौथी पारी में 50 रन का आंकड़ा पार किया है। वह इस मैदान पर लगातार चार बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।1921 से 1926 के बीच वेस्टइंडीज के फ्रैंक वॉरेल ने यह उपलब्धि हासिल की थी। वॉरेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के वॉरेन बार्डस्ले (1912-1926) और इंग्लैंड के नासिर हुसैन (2001-2002) ने ऐसा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें