फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tb Injection: सीरम इंस्टीट्यूट को बड़ी राहत, Cy-टीबी इंजेक्शन को सरकारी लैब में परीक्षण कराने से मिली छूट

Sun, 18 Jun 2023 06:18 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 24 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद 30 मई को इस संबंध में यह कदम उठाया गया। 
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को बड़ी राहत देते हुए सीवाई-टीबी इंजेक्शन (Cy-Tb Injection) के सरकारी लैब में परीक्षण की अनिवार्यता में छूट दे दी है। केंद्र ने राज्य द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों में परीक्षण सुविधाओं की कमी के कारण सरकारी प्रयोगशालाओं में गुप्त टीबी (Tuberculosis) का पता लगाने के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित सीवाई-टीबी इंजेक्शन के परीक्षण की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 24 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद 30 मई को इस संबंध में यह कदम उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश कुमार सिंह ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को पत्र लिखकर सरकारी संस्थानों में परीक्षण सुविधाओं की कमी के कारण Cy-Tb इंजेक्शन के परीक्षण में छूट की मांग की थी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के हस्तक्षेप और मंजूरी का अनुरोध किया।

सिंह ने पत्र में कहा था कि डीसीजीआई (DCGI) ने 9 मई, 2022 को Cy-Tb इंजेक्शन के बाजार प्राधिकरण को मंजूरी दे दी थी, लेकिन मंजूरी के एक साल बाद भी भारत में किसी भी सरकारी लैब में परीक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण Cy-Tb इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध नहीं हो पाया। सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि गुप्त तपेदिक (टीबी) का पता लगाने में सीवाई-टीबी महत्वपूर्ण है और सरकार को इसके इन-हाउस परीक्षण की अनुमति देनी चाहिए ताकि भारत और दुनिया में बड़े पैमाने पर यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के Cy-Tb इंजेक्शन को बाजार में उतारने की अनुमति दी थी। इस इंजेक्शन का उपयोग 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों में गुप्त टीबी का पता लगाने के लिए त्वचा परीक्षण में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें